अब बढ कर मिलेगी जंगली जानवरों से हुई फसलों व मकानों की क्षति में मुआवजे की राशि

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

जंगली जानवरों से हुई फसलों एवं मकानों की क्षति में अब पीड़ितों को मुआवजे की राशि पहले से बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री रधुवर दास ने इसकी जानकारी दी। उन्होनें पदाधिकारियों को निर्देष दिया कि मुआवजे की वर्तमान दर को संशोधित कर नई दरों को लागू करे।

1506_04-05-2017
बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा मंत्री सीपी चौधरी व अन्य

पुनरीक्षित दर के अनुसार प्रति हेक्टेयर क्षतिग्रस्त फसल के लिए मुआवजे की दर 20 से 40 हजार होगी। पहले यह दर 10 से 25 हजार (अधिकतम) थी। इसी प्रकार क्षतिग्रस्त कच्चा एवं पक्का मकान के लिए मुआवजे की दर को क्रमशः 75 हजार एवं 30 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने जानवरों से हुई क्षति से संबंधित मुआवजों की नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करने निर्देश दिया।

बैठक में जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *