झारखण्ड को रेल परियोजनाओं के लिए 3425 करोड़ की सौगात

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

press_release_34250_17-08-2017विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए झारखण्ड को 3425 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने  झारखंड के विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेल मंत्री से रांची में रेलवे का जोनल कार्यालय खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके झारखंड में परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी.उन्होंने झारखण्ड के सांसदों से इस विषय पर रेल मंत्री के साथ लगातार वार्ता करने का आग्रह भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से झारखंड में रेल परियोजनाओं के कामों में तेजी आई है।

जरुर पढ़े- उत्तरी कोयल परियोजना पर मोदी कैबिनेट की मुहर,झारखंड के पलामू और गढ़वा होगें लाभान्वित

उन्होंने रेलवे बोर्ड से आग्रह किया कि जमशेदपुर में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज के निर्माण पर शीघ्र निर्णय लें। उन्होंने हटिया-यशवंतपुर को सप्ताह में 3 दिन करने, टाटा-दानापुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज आदित्यपुर में करने तथा रांची-जयनगर रेल की भी मांग की।

जरुर पढ़े- जानें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्या कुछ कहा?

press_release_34249_17-08-2017कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, सांसद राम टहल चैधरी, लक्ष्मण गिलुवा, विद्युत वरण महतो, विधायक मेनका सरदार, नवीन जायसवाल समेत कई लोग उपस्थित थे.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *