स्वास्थ्य विभाग चारों जिलों में ‘कालाजार पदाधिकारी’ प्रतिनियुक्त करे- मुख्य सचिव

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने आज कालाजार से प्रभावित राज्य के चार जिलों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के आदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिया।

अधिकारिओं को संबोधित करते हुये उन्होनें कहा कि स्वास्थ केंद्रों में उपचार हेतु दवा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मरीजों की पहचान एवं उपचार की व्यापक व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिले के सिविल सर्जन को इसके लिये पूर्ण रूप से जवाबदेह बनाने का निदेश दिया।

मुख्य सचिव ने कालाजार प्रभावित जिले के उपायुक्त को कालाजार उन्मूलन के वृहत् अभियान के संचालन के क्रम में कार्रवाई का निदेश दिया है। अपने निर्देश में मुख्य सचिव ने प्रखंडवार/पंचायतवार/ग्रामवार चिन्हित मरीजों की पहचान सुनिश्चित करने उनके उपजार हेतु सखी मंडल की सहायता लेने और आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका,को उनके कार्य क्षेत्र के लिए जवाबदेह बनाने का निदेश दिया। इसमें मुखिया/पंचायत समिति के सदस्यों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और इसके लिये ग्राम स्वास्थ्य समितियों को भी सक्रिय करने का निदेश दिया। 

मुख्य सचिव ने कालाजार से प्रभावित मरीज के परिवारों को सखी मंडल/ स्कूल/ आवासीय स्कूल/ कृषि योजना/ राशन कार्ड आदि योजनाओं के लाभ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कालाजार उन्मूलन राज्य के लिए अति महत्वपूर्ण है। कालाजार उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विदित हो कि राज्य के चार जिले गोड्डा, दुमका, पाकुड़ एवं साहेबगंज कालाजार से प्रभावित हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग चारों जिलों में कालाजार पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करे साथ ही दवा छिड़काव हेतु पर्याप्त व्यवस्था, मशीन, दवा आदि की व्यवस्था सभी जिलों में की जाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *