CM Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड में निवेश और ग्रीन स्टील युग की शुरुआत, ₹1.27 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव

CM Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड को ₹1.27 लाख करोड़ का निवेश

CM Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड को ₹1.27 लाख करोड़ का निवेश

रांची :
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद झारखंड में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत हो चुकी है। CM Hemant Soren के नेतृत्व में राज्य ने निवेश और ग्रीन स्टील युग में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। स्टील, पावर, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल और सीमेंट सेक्टर में कुल ₹1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव झारखंड सरकार को प्राप्त हुए हैं।

उद्योग विभाग को सौंपे गए इन आशय पत्रों (LoI) से 46,555 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। विशेषज्ञों का मानना है कि CM Hemant Soren की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण झारखंड अब तेजी से देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

बड़े औद्योगिक समूहों ने CM Hemant Soren पर जताया भरोसा

इस निवेश सूची में टाटा स्टील और नवीन जिंदल समूह के साथ हुए ऐतिहासिक समझौते शामिल हैं। इसके अलावा उड़ीसा एलॉय स्टील, रुंगटा माइन्स, अमलगम स्टील एंड पावर, बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जय सस्पेंशन लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ने भी झारखंड में निवेश के लिए रुचि दिखाई है।
नवीन जिंदल समूह द्वारा ₹70,000 करोड़ और टाटा स्टील द्वारा ₹11,000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया गया है।

संतुलित विकास की दिशा में बड़े प्रोजेक्ट

CM Hemant Soren के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  • लातेहार में उड़ीसा स्टील अलॉय लिमिटेड द्वारा स्टील और पावर सेक्टर में ₹25,000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।
  • सरायकेला-खरसावां में रुंगटा समूह ₹10,000 करोड़ की लागत से स्टील, पावर और सीमेंट प्लांट स्थापित करेगा।
  • बोकारो में बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज लिमिटेड ₹1,070 करोड़ की लागत से उन्नत कोटिंग और फिनिश्ड स्टील का उत्पादन करेगी।
  • आदित्यपुर (पूर्वी सिंहभूम) में जय सस्पेंशन द्वारा ₹255 करोड़ का ऑटोमोटिव प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।
  • कांड्रा में अमलगम स्टील एंड पावर द्वारा ₹4,980 करोड़ का निवेश प्रस्ताव है।
    इसके अलावा सिंगापुर की सनशाइन ग्लोबल कैपिटल द्वारा ₹3,000 करोड़ की लागत से 10 मेगावाट का एआई डेटा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

रोजगार सृजन से युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

ग्रीन स्टील और अत्याधुनिक तकनीक पर फोकस

CM Hemant Soren के विज़न के तहत इन परियोजनाओं में अत्याधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाया जाएगा। EASyMelt और Hisarna जैसी तकनीकों से कार्बन उत्सर्जन में 50 से 80 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सोलर एनर्जी, वाटर रीसाइक्लिंग और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, CM Hemant Soren के नेतृत्व में यह निवेश झारखंड को केवल कच्चे माल का राज्य नहीं, बल्कि क्लीन स्टील, स्मार्ट ऑटो-कंपोनेंट्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।