बस बॉडी निर्माताओं के सामने खड़े हुये आजीविका संकट, All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association ने केन्द्र सरकार लगाई गुहार
जयपुर/नई दिल्ली। All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association ने बस कोड (AIS 052/119/153) के तत्काल और स्पष्ट क्रियान्वयन की मांग की है। एसोसिएशन से जुडे़ वरिष्ठ पदाधिकारी भावेश ने Jharkhand Reporter से बात करते हुये बताया कि MSME श्रेणी के बस बॉडी निर्माताओं के सामने आजीविका के संकट खड़े हो गये हैं।
All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association- Bus Code (AIS 052/119/153) के क्रियान्वयन पर स्पष्टता की मांग
पत्र में All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association ने कहा है कि AIS 052/119/153 के प्रावधानों को लेकर जमीनी स्तर पर भ्रम और प्रशासनिक असमानता की स्थिति बनी हुई है। कई छोटे और मध्यम बस बॉडी निर्माता तकनीकी मानकों, परीक्षण प्रक्रियाओं और प्रमाणन संबंधी जटिलताओं के कारण उत्पादन प्रभावित होने की शिकायत कर रहे हैं।
एसोसिएशन के अनुसार, यदि बस कोड को चरणबद्ध और व्यावहारिक तरीके से लागू नहीं किया गया तो हजारों MSME इकाइयों के सामने बंद होने का खतरा खड़ा हो सकता है।
Get important news from across the country including Jharkhand, join the group
All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association- MSME बस बॉडी निर्माताओं पर आजीविका संकट
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान सहित कई राज्यों में बस बॉडी निर्माण उद्योग MSME क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बड़ी संख्या में कारीगरों, तकनीशियनों और श्रमिकों को रोजगार देता है।
All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association ने कहा कि सख्त तकनीकी मानकों को लागू करते समय छोटे निर्माताओं की वित्तीय क्षमता और संसाधनों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। पर्याप्त प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और संक्रमण अवधि के बिना अचानक नियमों का कड़ा अनुपालन उद्योग के लिए घातक साबित हो सकता है।
All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association ने राहुल गांधी से हस्तक्षेप की अपील
एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे इस मुद्दे को संसद और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाएं, ताकि बस कोड के कार्यान्वयन में व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके।
पत्र में यह भी कहा गया है कि सड़क सुरक्षा और मानकीकरण का समर्थन करते हुए भी उद्योग चाहता है कि नीति निर्माण में MSME इकाइयों की वास्तविक चुनौतियों को शामिल किया जाए।
All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association- प्रमुख मांगें
All Rajasthan Bus-Truck Body Builders Association की ओर से रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- Bus Code (AIS 052/119/153) के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश।
- MSME इकाइयों के लिए विशेष राहत पैकेज और सब्सिडी।
- तकनीकी उन्नयन के लिए सॉफ्ट लोन और प्रशिक्षण कार्यक्रम।
- संक्रमण अवधि (Transition Period) प्रदान कर चरणबद्ध लागू करने की व्यवस्था।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो बस बॉडी निर्माण से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।