Sarla Birla University Ranchi में टेक प्रगति-2026 का भव्य समापन, डेढ़ हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

Sarla Birla University Ranchi में टेक प्रगति-2026 का भव्य समापन

Sarla Birla University Ranchi में टेक प्रगति-2026 का भव्य समापन

रांची : Sarla Birla University Ranchi में आयोजित दो दिवसीय टेक फेस्ट “टेक प्रगति-2026” का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। तकनीक, नवाचार और रचनात्मकता से भरपूर इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सांस्कृतिक संध्या ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

तकनीक और नवाचार का संगम

टेक प्रगति-2026 के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता, हैकथन, फिनटेक चैलेंज, सेलेस्टीयल गेमिंग, रोबो वॉर, टेक टॉक, डांस और बैंड बैटल जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने नवाचार, तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

इस टेक फेस्ट में कुल 1.55 लाख रुपये की ईनामी राशि रखी गई थी, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ा।

बॉलीवुड सिंगर लक्ष्य कपूर ने बांधा समां

समापन समारोह के अवसर पर मशहूर बॉलीवुड सिंगर लक्ष्य कपूर ने लाइव कंसर्ट प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का जमकर मनोरंजन किया। उनके गीतों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की और पूरा परिसर संगीत से गूंज उठा।

Sarla Birla University Ranchi में टेक प्रगति-2026 का भव्य समापन
Sarla Birla University Ranchi में टेक प्रगति-2026 का भव्य समापन

टेक प्रगति-2026 का भव्य शुभारंभ

इससे पूर्व टेक प्रगति-2026 का शुभारंभ भी भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय की पत्रिका “इनोवेव” का विमोचन किया गया।

माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीन प्रयोग और आविष्कार के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने हाल में आयोजित एआई समिट का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि टेक प्रगति-2026 तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का सशक्त मंच बनेगा।

Jharkhand Nikay Chunav 2026 : मार्च में चुने जाएंगे 9 उप महापौर और 39 उपाध्यक्ष

विश्वविद्यालय प्रशासन की उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने अपने संबोधन में तकनीक और संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा में इनके ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। वहीं महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने आधुनिक दौर में एआई की उपयोगिता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

आयोजन मंडली के संयोजक डॉ. विश्वरूप सामंता ने दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान ने भी कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यार्थियों के लिए सीख और अवसर

Sarla Birla University Ranchi में आयोजित टेक प्रगति-2026 ने विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मक अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। इस आयोजन ने विश्वविद्यालय को झारखंड में तकनीकी और शैक्षणिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।