LPG की कालाबाजारी पर सख्त हुआ रांची प्रशासन, गैस एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

LPG की कालाबाजारी पर सख्त हुआ रांची प्रशासन

LPG की कालाबाजारी पर सख्त हुआ रांची प्रशासन

रांची में LPG सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने गैस एजेंसियों और कंपनियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि जिले में LPG की सप्लाई फिलहाल सामान्य है

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

प्रशासन ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गैस कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान सप्लाई चेन में अस्थायी बाधा आई थी, जिसके कारण कुछ समय के लिए वितरण प्रभावित हुआ।

हालांकि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और जिले में LPG की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है

उपभोक्ताओं को 25 दिन पहले बुकिंग करने की सलाह

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले करा लें। अधिकारियों के अनुसार बुकिंग के बाद आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी कर दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Sindri में बंद पड़ी FCI जमीन पर बन सकता है AIIMS जैसा अस्पताल

जरूरत पड़ने पर छोटे सिलेंडर का विकल्प

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यदि किसी उपभोक्ता का गैस सिलेंडर 25 दिनों से पहले खत्म हो जाता है, तो 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के छोटे LPG सिलेंडर बिना बुकिंग के भी उपलब्ध हैं। उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी से संपर्क कर इन सिलेंडरों को डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर और निगरानी व्यवस्था

प्रशासन ने गैस कंपनियों को निर्देश दिया है कि पैकेजिंग और आपूर्ति से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए जाएं। इन नंबरों पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी मिल सके।

इसके साथ ही सभी गैस कंपनियों और एजेंसियों के प्रबंधकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश भी दिया गया है, जिससे आपूर्ति से जुड़े मामलों में तुरंत समन्वय किया जा सके।

जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

रांची प्रशासन ने कंपनियों को यह भी कहा है कि LPG बुकिंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए एसएमएस, बिलबोर्ड, रेडियो, टेलीविजन और अन्य माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई गैस एजेंसी या वितरक LPG सिलेंडर की कालाबाजारी में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर गैस बुकिंग करें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी प्रशासन को दें। शिकायत दर्ज कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 भी जारी किया है।