BD Ram ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, पलामू के लिए नई ट्रेन और रेल परियोजनाओं की उठाई मांग
BD Ram ने रेलवे बोर्ड से की बड़ी मांग, वंदे भारत और राजधानी ट्रेन को पलामू से जोड़ने का प्रस्ताव
BD Ram ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, पलामू क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी सुधार की मांग
नई दिल्ली, 10 मार्च 2026। पलामू के सांसद BD Ram (विष्णु दयाल राम) ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र में लंबित रेलवे परियोजनाओं, नई रेल लाइनों के निर्माण और यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तृत चर्चा की।
सांसद BD Ram ने कहा कि पलामू क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और नई ट्रेनों के परिचालन पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
नई रेल लाइनों के निर्माण की मांग
बैठक के दौरान BD Ram ने बरवाडीह–चिरिमिरी–अंबिकापुर रेलवे लाइन और गया–रफीगंज–इमामगंज–डालटनगंज रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को तेज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
डालटनगंज स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव
सांसद BD Ram ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।
वंदे भारत ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव
सांसद BD Ram ने रांची से लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा टाटा से वाराणसी के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को भी डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला मार्ग से चलाने का सुझाव दिया।
राजधानी और गरीब रथ सेवा की मांग
पलामू के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग का उल्लेख करते हुए BD Ram ने कहा कि क्षेत्र से दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस या गरीब रथ ट्रेन की नियमित सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड, नगर उटारी और मिर्जापुर मार्ग से सप्ताह में तीन दिन चलाया जा सकता है।
LPG की कालाबाजारी पर सख्त हुआ रांची प्रशासन
नई मेमू ट्रेन और ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने का प्रस्ताव
सांसद BD Ram ने गढ़वा टाउन से गढ़वा रोड वाया डालटनगंज होते हुए रांची तक सुबह और शाम नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा रांची-नई दिल्ली गरीब रथ (12877/12878) को सप्ताह में तीन दिन की जगह छह दिन चलाने का प्रस्ताव भी रखा।
कई ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग
बैठक में BD Ram ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और विस्तार से संबंधित मांगें भी उठाईं। इनमें हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई तक करने, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का मेराल स्टेशन पर ठहराव, रांची-चोपन ट्रेन का मेराल स्टेशन पर ठहराव और हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का नगर उटारी स्टेशन पर ठहराव शामिल है।
इसके अलावा रांची-सासाराम इंटरसिटी और सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का सिगसिगी स्टेशन पर ठहराव तथा पलामू एक्सप्रेस का रजहरा स्टेशन पर ठहराव देने की मांग भी की गई।
रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर जोर
सांसद BD Ram ने मदार-रांची स्पेशल ट्रेन को नियमित करने, चोपन से देवघर के लिए नई ट्रेन शुरू करने और कोलकाता-अहमदाबाद ट्रेन (19413/19414) को सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलाने की मांग की।
इसके साथ ही हरिहरगंज बाजार और छतरपुर बाजार में टिकट आरक्षण केंद्र खोलने तथा पलामू क्षेत्र में बने या बन रहे LHS/RUB में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी होती है, इसलिए डिजाइन में सुधार जरूरी है।
अमृत भारत स्टेशन परियोजना में तेजी की मांग
बैठक के दौरान BD Ram ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चयनित अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य को तेज करने की भी मांग की, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।