Dhullu Mahato के प्रयास का असर : तालगड़िया रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन

Dhullu Mahato के प्रयास से तालगड़िया रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन

Dhullu Mahato के प्रयास से तालगड़िया रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन

नई दिल्ली। धनबाद से सांसद Dhullu Mahato द्वारा लोकसभा में उठाए गए मुद्दे के बाद झारखंड के तालगड़िया रेलवे स्टेशन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। रेल राज्य मंत्री Ravneet Singh ने जानकारी दी है कि झारखंड के Talagaria Railway Station को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव फिलहाल रेल मंत्रालय के विचाराधीन है।

रेल राज्य मंत्री ने सांसद Dhullu Mahato को भेजे पत्र में बताया कि 17 दिसंबर 2025 को लोकसभा में नियम-377 के तहत उठाए गए इस मुद्दे पर मंत्रालय द्वारा जांच और आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

विकास योजना पर हो रहा आकलन

मंत्री ने बताया कि तालगड़िया स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव के तहत कई महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें यात्रियों की संख्या, यातायात के रुझान, स्टेशन की आय तथा भविष्य में संभावित यात्री वृद्धि जैसे कारकों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

रेल मंत्रालय का कहना है कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विकासात्मक आवश्यकताओं और संभावनाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

वर्तमान में उपलब्ध हैं सीमित ट्रेन सेवाएं

फिलहाल तालगड़िया स्टेशन पर केवल चार ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भोजूडीह–महुदा–बोकारो सेक्टर में दो जोड़ी ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं।

तालगड़िया से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित भोजूडीह स्टेशन के माध्यम से यात्री दिल्ली और भुवनेश्वर से भी जुड़े हुए हैं। यहां से ट्रेन संख्या 12815/12816 आनंद विहार–पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस के जरिए यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलती है।

BD Ram ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात

ट्रेन ठहराव पर रेलवे की नीति

रेल राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे में ट्रेनों का ठहराव तय करना एक सतत प्रक्रिया है। यह निर्णय मुख्य रूप से यातायात की आवश्यकता, परिचालन व्यवहार्यता और तकनीकी मानकों के आधार पर लिया जाता है।

सांसद Dhullu Mahato द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद तालगड़िया स्टेशन के विकास की संभावना बढ़ी है, जिससे भविष्य में धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

हो सकता है आप चूक गए हों