बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ेगी, Dhullu Mahato के सवाल के बाद सरकार ने दी जानकारी

बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ेगी

बोकारो स्टील प्लांट की क्षमता बढ़ेगी

Dhullu Mahato के सवाल पर बोकारो स्टील प्लांट विस्तार की जानकारी, 2.65 MTPA विस्तार को मंजूरी

नई दिल्ली | 10 मार्च 2026। धनबाद से सांसद Dhullu Mahato द्वारा लोकसभा में उठाए गए प्रश्न के जवाब में केंद्र सरकार ने बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता और विस्तार योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री Bhupathiraju Srinivasa Varma ने लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए बताया कि Bokaro Steel Plant की वर्तमान कच्चा इस्पात (Crude Steel) उत्पादन क्षमता लगभग 5.25 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

विस्तार योजना को मिली मंजूरी

मंत्री ने बताया कि Steel Authority of India Limited (SAIL) के बोर्ड ने बोकारो स्टील प्लांट के लिए 2.65 MTPA की ब्राउनफील्ड विस्तार योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लागू होने से संयंत्र की उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है।

चरणबद्ध तरीके से होगा आधुनिकीकरण

सरकार ने बताया कि SAIL अपने सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों में आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। इसका उद्देश्य उत्पादन दक्षता बढ़ाना, उत्पाद मिश्रण को बेहतर बनाना और कुल उत्पादन क्षमता में वृद्धि करना है।

इस्पात क्षेत्र की नीति और निर्णय प्रक्रिया

सरकार ने स्पष्ट किया कि इस्पात क्षेत्र विमुद्रीकृत (Deregulated) सेक्टर है। इसलिए इस्पात संयंत्रों की क्षमता वृद्धि से जुड़े निर्णय संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (CPSE) द्वारा लिए जाते हैं।

ये निर्णय कंपनी की दीर्घकालिक व्यावसायिक रणनीति, निवेश प्राथमिकताओं, बाजार की स्थिति और तकनीकी-आर्थिक मूल्यांकन के आधार पर किए जाते हैं।

Dhullu Mahato के प्रयास का असर : तालगड़िया रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव

राष्ट्रीय इस्पात नीति का उद्देश्य

सरकार ने यह भी बताया कि National Steel Policy 2017 के तहत इस्पात उद्योग को नीतिगत दिशा दी जा रही है। इसका उद्देश्य भारत में तकनीकी रूप से उन्नत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी इस्पात उद्योग का विकास करना है।

सांसद Dhullu Mahato द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

हो सकता है आप चूक गए हों