Jharkhand News: झारखंड में 20 हजार करोड़ का निवेश लाने की तैयारी, रोजगार बढ़ाने पर सरकार का फोकस
झारखंड में 20 हजार करोड़ का निवेश लाने की तैयारी
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्य में निवेश और रोजगार के मुद्दे पर अहम चर्चा हुई। सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने की योजना बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और औद्योगिक विकास को गति देना है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News : श्रम और नियोजन विभाग का बजट पारित
बजट सत्र के दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग विभाग से जुड़े कटौती प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो ने विभाग के बजट में कटौती का प्रस्ताव रखा था। चर्चा के बाद सदन ने 1168.73 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी।
विभागीय मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन और श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
Jharkhand News : रोजगार बढ़ाने के लिए निवेश की योजना
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान सुनिश्चित की जाए। इसी उद्देश्य से झारखंड में बड़े पैमाने पर निवेश लाने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश राज्य में लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उद्योगों का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
श्रमिकों के लिए सरकार की योजनाएं
सरकार ने श्रमिकों के लिए किए गए कार्यों का भी ब्यौरा दिया।
- जनवरी तक 3,89,568 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया गया
- विभिन्न योजनाओं के तहत 2,77,582 श्रमिकों को 167.93 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया
- श्रमाधान पोर्टल पर अब तक 15.57 लाख असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हुआ
- 31 जनवरी 2026 तक 83,919 श्रमिकों को 58.19 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई
JEE Advanced 2026 : आवेदन 23 अप्रैल से शुरू
बाल श्रम रोकने के लिए अभियान
सरकार ने बताया कि राज्य में बाल श्रम उन्मूलन अभियान भी चलाया जा रहा है।
अब तक 80 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, जिनमें से 22 बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जा चुका है, जबकि बाकी बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।
प्रवासी मजदूरों के परिवारों को सहायता
राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी है।
- 273 प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को 2.25 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
- 219 श्रमिकों के पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए 1.06 करोड़ रुपये की मदद
- विदेश में दुर्घटना में मारे गए 6 मजदूरों के परिवारों को 30 लाख रुपये की सहायता
रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरी
युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।
- 302 भर्ती कैंप और 95 रोजगार मेलों का आयोजन
- इनमें 14,748 युवाओं का चयन रोजगार के लिए किया गया
विधानसभा में उठा राजनीतिक मुद्दा
चर्चा के दौरान विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक कथित बयान पर सवाल उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यदि इस बयान का कोई ठोस प्रमाण नहीं है तो इसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए।
उद्योग विकास पर भी चर्चा
विधानसभा में कई विधायकों ने राज्य में उद्योगों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि झारखंड में खनिज संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है, इसलिए यहां उद्योग स्थापित कर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा सकता है।