PM Kisan 22th Installment Date : किसानों के लिए खुशखबरी, जानें कब और कितने बजे जारी होगी अगली किस्त

PM Kisan 22th Installment Date

PM Kisan 22th Installment Date

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। PM Kisan 22th Installment Date का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली अगली यानी 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और प्रत्येक किस्त में 2000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

कब जारी होगी 22वीं किस्त?

PM Kisan 22th Installment Date के अनुसार अगली किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

सरकार द्वारा यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की शाम करीब 5 बजे के बाद किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

किसके द्वारा जारी की जाएगी 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जारी करेंगे।

आमतौर पर इस योजना की किस्त जारी करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां से प्रधानमंत्री देशभर के किसानों को संबोधित करते हैं और उसी दौरान किस्त जारी की जाती है।

कितने किसानों को मिलेगा लाभ?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार PM Kisan 22th Installment Date के तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा।

यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती और अन्य जरूरतों में आर्थिक सहायता मिल सके।

SIR in Jharkhand : एक घर के सभी मतदाताओं का होगा एक ही बूथ

किन किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जो योजना की पात्रता पूरी करते हैं। इसके अलावा कुछ जरूरी शर्तें भी पूरी होना आवश्यक है:

  • किसान योजना के लिए पात्र होना चाहिए
  • किसान का नाम योजना की लाभार्थी सूची में होना चाहिए
  • बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना चाहिए
  • आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए

यदि इन शर्तों को पूरा किया गया है तो PM Kisan 22th Installment Date के अनुसार 13 मार्च को किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी।