रिक्शे से विधानसभा पहुँची Shilpi Neha Tirkey, कहा ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल
रिक्शे से विधानसभा पहुँची Shilpi Neha Tirkey
रांची, 13 मार्च। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। वह शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में भाग लेने के लिए रिक्शे से विधानसभा पहुँचीं और केंद्र सरकार की विदेश नीति तथा आर्थिक फैसलों की कड़ी आलोचना की।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक निर्णयों के कारण देश की जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य-पूर्व एशिया में उत्पन्न तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ने वाले असर को लेकर केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक प्रबंधन दोनों ही मोर्चों पर गंभीर चुनौतियां सामने आ गई हैं।
कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने बताया कि देश और दुनिया का ध्यान मौजूदा हालात की ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने विधानसभा सत्र में रिक्शे से पहुंचने का फैसला लिया। उनका कहना था कि यह प्रतीकात्मक विरोध है, जिससे केंद्र सरकार तक आम लोगों की परेशानी का संदेश पहुंच सके।
SIR Jharkhand : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण
महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है।
Shilpi Neha Tirkey ने कहा कि यदि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में जल्द कमी नहीं की गई तो जनता का यह विरोध और व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज को नजरअंदाज करना केंद्र सरकार के लिए ठीक नहीं होगा।