Sarla Birla University Ranchi में नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को मिला सम्मान
Sarla Birla University Ranchi में आयोजित नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का समापन हुआ
रांची। Sarla Birla University Ranchi के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Sarla Birla University Ranchi में रैपिड कैटेगरी के विजेताओं का शानदार प्रदर्शन
रैपिड कैटेगरी में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष ने प्रथम स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली दूसरे और हरि माधवन तीसरे स्थान पर रहे। इस कैटेगरी के विजेताओं को 75,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
ब्लिट्ज कैटेगरी में महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु ने मारी बाजी
ब्लिट्ज कैटेगरी में महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु ने पहला स्थान हासिल किया। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सायंतन दास दूसरे और तमिलनाडु के हरि माधवन तीसरे स्थान पर रहे। इस कैटेगरी में विजेताओं को 50,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि दी गई।
Maiya Samman Yojana Rejected List Pdf Download की पूरी जानकारी
Sarla Birla University Ranchi में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर Sarla Birla University Ranchi के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान रांची जिला शतरंज संघ तथा आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें आयोजन समिति के सचिव *नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष **मिथिलेश पांडे, **आशीष साहू, **सुनील कालरा, **मृदुल कुमार, *दीपक कुमार और प्रभात कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
इस भव्य आयोजन के लिए राज्य शतरंज संघ के संरक्षक और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने भी आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।