अंधेर नगरी-प्यासी प्रजा, हेमंत सरकार जनता को क्यों दे रही यह सजा : Lovely Gupta
Hemant Government पर भाजपा का हमला
पलामू : जिले में लगातार बढ़ रही बिजली और पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार पर जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।
भाजपा नेत्री Lovely Gupta ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि राज्य में आम जनता बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है और राज्य के सरकारी बाबू AC कमरों से बाहर नहीं निकल रहे।
उन्होंने कहा, “अंधेर नगरी और प्यासी प्रजा जैसी स्थिति झारखंड में बन चुकी है। हेमंत सरकार आखिर जनता को यह सजा क्यों दे रही है? भीषण गर्मी में लोग पानी और बिजली के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।”
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
भाजपा ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पलामू समेत कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती हो रही है और पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। लोगों को टैंकर और हैंडपंप के भरोसे रहना पड़ रहा है।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा।

आम जनता भी हुई शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। लोगों ने सरकार से नियमित बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल राहत उपाय लागू करने की अपील की।

