Popular Posts

BJP Jharkhand, किसानों के मुद्दे पर भाजपा का राज्यव्यापी धरना

BJP Jharkhand : किसानों के मुद्दे पर 15 से 20 मई तक सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देगी भाजपा

BJP Jharkhand : किसानों के मुद्दों को लेकर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घोषणा की है कि 15 मई से 20 मई 2026 तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा का आरोप है कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने किसानों से किए गए चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और किसानों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। पार्टी ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि अब इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

किसानों से वादाखिलाफी का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि चुनाव से पहले झामुमो और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), वन उत्पादों के MSP में 50 प्रतिशत तक वृद्धि, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली, किफायती दरों पर खाद-बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने जैसे वादे किए गए थे, लेकिन आज स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी बढ़ गई है और किसानों को निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 266 रुपये वाली यूरिया की बोरी 550 से 800 रुपये तक में बेची जा रही है।

SIR In Jharkhand

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने का आरोप

BJP Jharkhand के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी बाधाएं उत्पन्न की गईं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसानों और गरीबों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भाजपा इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक जाएगी और सरकार की नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगी।

RTC Institute of technology Ranchi
RTC Institute of technology Ranchi

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान

आदित्य साहू ने राज्य में हाल के दिनों में हुई बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रांची सहित कई जिलों में किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने बताया कि तरबूज, खीरा, ककड़ी और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई किसानों ने कर्ज लेकर और गहने गिरवी रखकर खेती की थी, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत और उम्मीदों दोनों को नुकसान पहुंचाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

किसानों और गरीब परिवारों को राहत देने की मांग

आदित्य साहू ने कहा कि कई ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के घर भी क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि मानसून आने से पहले प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को समय पर मदद नहीं मिली तो उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। राज्य सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों और गरीब परिवारों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

राज्यभर में आंदोलन की तैयारी

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि 15 से 20 मई तक होने वाले धरना कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन किसानों के अधिकार और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति में और अधिक गर्मा सकता है।

Medifirst