Popular Posts

Delhi Fire News शेफ ने बताई हादसे की वजह

Delhi Fire News : मालवीय नगर होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; शेफ ने बताई हादसे की वजह

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा पैदा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की बताई जा रही है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Delhi Fire News: शेफ ने बताया कैसे भड़की आग

होटल के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर नेगी ने घटना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनके अनुसार, सुबह रेस्टोरेंट का इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू करते ही अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी।

शेफ का दावा है कि आग की लपटें कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गईं। हालांकि, दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग ने अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Maiya Samman Yojana

सुबह 8:48 बजे मिली थी आग की सूचना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव अभियान के दौरान होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई।

10 पुलिसकर्मी समेत कई लोग झुलसे

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में आम नागरिकों के अलावा राहत कार्य में जुटे 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो आग बुझाने और लोगों को बचाने के दौरान झुलस गए।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

Delhi Fire News के अनुसार, अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की पहचान और राष्ट्रीयता की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी में कई विदेशी नागरिकों के शामिल होने की बात सामने आई है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

दिल्ली पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आग की वास्तविक वजह क्या थी और क्या सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Medifirst