Jharkhand News: भुरकुंडा में पुलिस एनकाउंटर, प्रिंस खान गिरोह का शूटर शिवराज राम घायल
Jharkhand News के तहत रामगढ़ जिले से एक बड़ी आपराधिक कार्रवाई सामने आई है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह एनकाउंटर भुरकुंडा रिवर साइड स्थित सेंट्रल स्कूल के जर्जर भवन में हुआ, जहां अपराधी ने हथियार छिपा रखे थे।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News: संयुक्त पुलिस अभियान में हुई मुठभेड़
रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि शिवराज राम किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी इनपुट के आधार पर रविवार रात भुरकुंडा ओपी के सयाल क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने सेंट्रल स्कूल के पुराने भवन में अवैध हथियार छिपा रखे हैं।
Jharkhand News: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम शिवराज राम को लेकर हथियार बरामदगी के लिए स्कूल परिसर पहुंची। जैसे ही छिपाए गए हथियार निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्काल आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवराज राम के दाहिने पैर में गोली लगी।
Jharkhand News: भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए। घायल अवस्था में भी शिवराज राम ने पूछताछ के दौरान एक और अपराधी के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर कुजू ओपी क्षेत्र के तोपा हुआग निवासी आरिज आलम के घर छापेमारी की गई, जहां से दो पिस्टल और 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरिज आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Jharkhand News: घायल अपराधी को रिम्स रेफर
एनकाउंटर में घायल शिवराज राम को पहले भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रामगढ़ सदर अस्पताल होते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News: मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भुरकुंडा ओपी, पतरातू थाना और बासल थाना की पुलिस के साथ भारी संख्या में सशस्त्र बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
Jharkhand News: कई संगीन मामलों में शामिल रहा है शिवराज राम
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवराज राम उर्फ शिवा रामगढ़ और हजारीबाग जिले में कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ भुरकुंडा, उरीमारी और हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि वह 14 मई को ही जेल से बाहर आया था। उरीमारी में विस्थापित नेता दसई मांझी पर फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।
Jharkhand News: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार सुबह स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिवराज राम हाल के दिनों में लगातार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और पुलिस की रडार पर था। रांची और धनबाद पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई, जिससे एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News: कई गिरोहों से रहा है संपर्क
एसपी ने यह भी खुलासा किया कि शिवराज राम पहले श्रीवास्तव गिरोह और राहुल दुबे गिरोह के लिए काम कर चुका है। हाल के दिनों में वह सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने हाल ही में चार हथियार और गोलियां खरीदी थीं, जिनमें से कुछ उसने अपने सहयोगियों को सौंप दिए थे।
Jharkhand News: पुलिस की बड़ी कामयाबी
इस एनकाउंटर और बरामदगी को रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content writer by
Niraj kr. sharma
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.