RKDF University Ranchi: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख पढ़ाई पर जोर
रांची:* RKDF University Ranchi ने अपने संस्थागत दृष्टिकोण और शैक्षणिक सुविधाओं को सामने रखते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र विकास कर उन्हें रोजगार, उद्यमिता और नेतृत्व के लिए तैयार करना है। विश्वविद्यालय का दावा है कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी शिक्षकों, उद्योग आधारित शिक्षण और छात्र-केंद्रित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से झारखंड के युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
RKDF University Ranchi: RKDF University Ranchi की मान्यता और विश्वसनीयता
विश्वविद्यालय के अनुसार, RKDF University Ranchi की स्थापना झारखंड सरकार के अधिनियम के तहत हुई है। संस्थान को UGC के Section 2(f) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही यह Association of Indian Universities (AIU) का सदस्य है तथा संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए Bar Council of India (BCI) और Pharmacy Council of India (PCI) की स्वीकृति भी प्राप्त है। विश्वविद्यालय ISO 9001:2015 प्रमाणित भी है।
RKDF University Ranchi: आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल लर्निंग पर फोकस
विश्वविद्यालय का परिसर लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में विकसित है, जिसमें करीब 75 हजार वर्ग फुट का शैक्षणिक ढांचा मौजूद है। संस्थान के अनुसार परिसर में 21 स्मार्ट क्लासरूम, हाई-स्पीड वाई-फाई, डिजिटल ई-लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी, आधुनिक कंप्यूटर एवं विषयवार प्रयोगशालाएं, लैंग्वेज लैब, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, खेल सुविधाएं, परिवहन व्यवस्था और रैगिंग-मुक्त सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
RKDF University Ranchi: अनुभवी शिक्षकों के साथ Outcome-Based Education
विश्वविद्यालय का कहना है कि उसकी सबसे बड़ी ताकत अनुभवी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। संस्थान में Academic Council, Board of Studies और IQAC के मार्गदर्शन में Outcome-Based Education प्रणाली अपनाई गई है, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सके।
RKDF University Ranchi: विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान
RKDF University Ranchi ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें शामिल हैं—
- अंग्रेजी और गणित के लिए अतिरिक्त कक्षाएं
- Personality Development Programme
- Soft Skills एवं Communication Skills Training
- Interview Preparation और Group Discussion
- Career Counselling एवं Mentoring
- Language Lab के माध्यम से संचार कौशल का विकास
RKDF University Ranchi में स्कॉलरशिप की सुविधाएं
विश्वविद्यालय ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की भी जानकारी दी है। इनमें राज्य बोर्ड टॉपर्स के लिए 100 प्रतिशत शिक्षा शुल्क छूट (Chancellor Scholarship), जिला एवं स्कूल टॉपर्स के लिए शुल्क में विशेष रियायत, Early Bird Admission Benefits, E-Kalyan और NSP Scholarship जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा चयनित विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क परिवहन, यूनिफॉर्म और स्किल सर्टिफिकेट कोर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
RKDF University Ranchi: विभिन्न संकायों में उपलब्ध हैं प्रोफेशनल कोर्स
विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, विधि, फार्मेसी, बेसिक एवं एप्लाइड साइंसेज, लाइफ साइंसेज तथा आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज सहित कई संकाय संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान के अनुसार इन सभी विभागों में आधुनिक प्रयोगशालाएं, शोध आधारित शिक्षण और अनुभवी फैकल्टी उपलब्ध हैं।
RKDF University Ranchi: प्लेसमेंट और इंडस्ट्री कनेक्ट पर जोर
विश्वविद्यालय के Training and Placement Cell के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। संस्थान का कहना है कि उसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ उद्यमिता और नेतृत्व के लिए भी तैयार करना है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
RKDF University Ranchi:विश्वविद्यालय का दावा
विश्वविद्यालय ने अपने संदेश में कहा कि उसका उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे वैज्ञानिक, इंजीनियर, वकील, प्रबंधक, फार्मासिस्ट, उद्यमी और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.