NSUI Elections: कांग्रेस की छात्र इकाई ने देशभर में आंतरिक चुनाव कराने की घोषणा की
06 जुलाई।कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) ने संगठन को लोकतांत्रिक आधार पर मजबूत करने के उद्देश्य से देशभर में NSUI Elections कराने की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने इसके लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का गठन किया है, जिसकी निगरानी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे।
यह घोषणा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने की।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
NSUI Elections: NSUI Elections दो चरणों में होंगे
एनएसयूआई के अनुसार चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
- पहला चरण: कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यक्षों एवं समितियों का चुनाव।
- दूसरा चरण: जिला और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों तथा समितियों का चुनाव।
प्रेस वार्ता में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य *किरण मुगबासाव, *के.के. शास्त्री और निशांत मंडल भी मौजूद रहे।
NSUI Elections: NSUI Elections के लिए सदस्यता की पात्रता
एनएसयूआई ने सदस्यता और चुनाव लड़ने के लिए पात्रता भी तय की है।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- भारत के संविधान में आस्था रखना आवश्यक होगा।
- आयु 16 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कॉलेज आईडी और आधार कार्ड अनिवार्य होंगे।
- तीन वर्ष के लिए सदस्यता शुल्क 45 रुपये निर्धारित किया गया है।
- पूरी सदस्यता प्रक्रिया ऑनलाइन और ऐप आधारित होगी।
इसके अलावा जिला और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का पहले कॉलेज या विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यक्ष रहना अनिवार्य होगा।
NSUI Elections: केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण करेगा पूरी प्रक्रिया की निगरानी
केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने बताया कि सबसे पहले चयनित राज्यों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद संबंधित राज्य का दौरा कर चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर चुने गए प्रतिनिधि ही आगे जिला और राज्य स्तर के चुनाव में भाग लेकर अध्यक्षों और समितियों का चयन करेंगे।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
NSUI Elections: आरक्षण और महिलाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष फोकस
चुनाव प्राधिकरण के अनुसार NSUI Elections में सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी जाएगी। रोटेशन के आधार पर आरक्षण लागू किया जाएगा तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। राज्यवार चुनाव कार्यक्रम के साथ एक विशेष मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
NSUI Elections: कन्हैया कुमार ने शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा
एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और छात्रसंघ चुनावों को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक माहौल को पुनर्स्थापित करने के लिए NSUI Elections एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को लगातार दिए जा रहे सेवा विस्तार पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज उठाने वालों पर दबाव बनाया जाता है।
NSUI Elections: छात्रों के सुझावों से बनेगा एजुकेशन चार्टर
कन्हैया कुमार ने बताया कि कांग्रेस छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सुझाव जुटा रही है। इन सुझावों के आधार पर देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक एजुकेशन चार्टर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी देशभर में छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
NSUI Elections: पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया पर उठाई मांग
प्रेस वार्ता के दौरान कन्हैया कुमार ने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग दोहराते हुए पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के लिए नियमित जॉब कैलेंडर जारी किया जाए और भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकेडमिक कैलेंडर लागू किया जाए।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content writer by
Niraj kr. sharma
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.