RKDF University Ranchi: ने राज्य के टॉपर्स को 100% नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की
RKDF University Ranchi: झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए RKDF University Ranchi ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। विश्वविद्यालय की ओर से राज्य के टॉपर्स को 100 प्रतिशत नि:शुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक फीस माफी का लाभ देने की घोषणा की गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
यह घोषणा बोकारो के सेक्टर-4 स्थित होटल क्लासिक में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी।
RKDF University Ranchi: राज्य और जिला टॉपर्स को मिलेगा विशेष लाभ
RKDF University Ranchi की ओर से राज्य स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की गई है। वहीं, जिला स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भी 100 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस माफी का लाभ दिया जाएगा।
इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से अली बड़ ऑफर के तहत विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म, परिवहन सुविधा और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ देने की भी बात कही गई है।
RKDF University Ranchi: योग्य विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर
विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले योग्य विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ, कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित कई क्षेत्रों में पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
RKDF University Ranchi को UGC से मान्यता प्राप्त और AIU का सदस्य बताया गया है। विश्वविद्यालय बीसीआई और पीसीआई से अनुमोदित पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
RKDF University Ranchi: विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देने पर जोर
कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग और रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, लाइव प्रोजेक्ट, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और प्लेसमेंट ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
RKDF University Ranchi: विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का लाभ
RKDF University Ranchi की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ देने की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के योग्य छात्रों को उपलब्ध योजनाओं के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर प्रवेश लेकर छात्रवृत्ति और अन्य उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
RKDF University Ranchi की प्रमुख घोषणाएं
- राज्य स्तर के टॉपर्स को 100% नि:शुल्क शिक्षा
- जिला स्तर के टॉपर्स को 100% तक ट्यूशन फीस माफी
- योग्य विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रवेश ऑफर
- नि:शुल्क यूनिफॉर्म और परिवहन सुविधा का लाभ
- छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ
- इंटर्नशिप और इंडस्ट्रियल विजिट
- लाइव प्रोजेक्ट और प्लेसमेंट ट्रेनिंग
- कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर
RKDF University Ranchi की यह पहल राज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma