1
1
1
2
3
Garhwa News: श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) में शनिवार की शाम एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। नगर के प्रसिद्ध राधा कृष्ण ज्वेलर्स के मालिक दीपक राज सोनी पर तीन अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह घटना शाम लगभग 7 बजे बंशीधर रोड स्थित एक जिम के पास हुई। अचानक हुई इस गोलीबारी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और व्यापारियों में भय का माहौल है।
घायल व्यवसायी दीपक राज सोनी ने बताया कि वे लगभग 7:30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक उनके करीब आए और बिना कुछ बोले उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके:
हमले के दौरान अपराधियों ने उनके पास मौजूद बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। जल्दबाजी में भागते समय अपराधी:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है और खतरे से बाहर हैं।
घटना के बाद पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आज़ाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
घटना की पुष्टि करते हुए गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया:
“मामला गंभीर है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी जांच में जुटी है।”
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला लूट की नीयत से किया गया हमला प्रतीत होता है।
घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुरगढ़ प्रमुख एवं युवा नेता दीपक प्रताप देव अस्पताल पहुंचे और घायल से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
इस घटना के बाद ज्वेलर्स और अन्य व्यवसायियों में डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से:
Garhwa News: यह घटना न केवल श्री बंशीधर नगर बल्कि पूरे जिले के लिए चिंता का विषय है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गढ़वा से अरमान खान की रिपोर्ट।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.