Maiya Samman Yojana: रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची अगस्त की ₹2,500 सम्मान राशि
Maiya Samman Yojna
Maiya Samman Yojana के तहत रांची जिले के 03 लाख 95 हजार 692 लाभुकों को अगस्त 2026 की सम्मान राशि का भुगतान, रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, DBT के जरिए ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित
रांची: Maiya Samman Yojana के तहत अगस्त की किस्त जारी
रक्षाबंधन से पहले Maiya Samman Yojana के तहत झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत रांची जिले के 03 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की सम्मान राशि आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है। योजना के तहत रांची जिले में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है।
Maiya Samman Yojana: प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या
रांची जिले में Maiya Samman Yojana के तहत लाभुकों की प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार संख्या इस प्रकार है:
- अनगड़ा – 16,796
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13,406
- बेड़ो – 20,620
- बुंडू – 8,591
- बुंडू नगर पंचायत – 3,566
- बुढ़मू – 17,841
- चान्हो – 19,374
- हेहल शहरी क्षेत्र – 16,376
- कांके – 31,620
- कांके शहरी क्षेत्र – 1,290
- खलारी – 9,632
- लापुंग – 11,866
- मांडर – 23,008
- नगड़ी – 18,345
- नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,244
- नामकुम – 18,071
- नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,571
- ओरमांझी – 17,898
- राहे – 9,551
- रातू – 20,427
- सिल्ली – 21,335
- सोनाहातू – 13,114
- तमाड़ – 18,832
- टाउन अर्बन – 26,042
- इटकी – 10,152
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10,124
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
जिला प्रशासन ने भुगतान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि रांची जिले में योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं को मिला रक्षाबंधन से पहले तोहफा
अगस्त महीने की ₹2,500 सम्मान राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से रांची जिले की लाखों महिला लाभुकों को आर्थिक राहत मिलेगी। सरकार की ओर से DBT के माध्यम से भुगतान किए जाने से राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में पहुंची है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें