Voulentary Blood Donar Association Garhwa के President रक्तवीर विवेक तिवारी की पहल पर आशुतोष उपाध्याय ने रक्तदान कर बचाई गंभीर महिला की जान

WhatsApp Image 2026-09-13 at 6.39.53 PM

गढ़वा: जिले में रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल सामने आई है। Voluntary Blood Donar Association Garhwa के संयोजक रक्तवीर विवेक तिवारी की पहल पर संगठन के सदस्य आशुतोष उपाध्याय ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर गंभीर रूप से बीमार महिला सीमा देवी के लिए रक्तदान किया और उनके उपचार में महत्वपूर्ण मदद की।

हिमोग्लोबिन 7.0 होने से नाजुक थी महिला की स्थिति

रक्तवीर विवेक तिवारी ने बताया कि गढ़वा की मुसहर समाज की महिला सीमा देवी का हिमोग्लोबिन स्तर 7.0 था। उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी। महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने के बाद उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी।

स्थिति की जानकारी मिलते ही Voluntary Blood Donar Association Garhwa के सदस्य आशुतोष उपाध्याय सक्रिय हुए और सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर मिले रक्त से महिला के उपचार में सहायता मिली।

जात-पात से ऊपर उठकर सेवा कर रहा संगठन

रक्तवीर विवेक तिवारी ने कहा कि Voluntary Blood Donar Association Garhwa पूरी तरह सेवा भावना से संकल्पित होकर समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहा है। संगठन जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर वर्षों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लगातार सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के मन में किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए। सक्षम और पात्र लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि समय पर मिला रक्त किसी व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

हर प्रखंड में लोगों को रक्तदान से जोड़ने की तैयारी

विवेक तिवारी ने बताया कि संगठन का प्रयास है कि गढ़वा जिले के हर प्रखंड स्तर पर लोगों को Voluntary Blood Donar Association Garhwa से जोड़ा जाए और रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की भी योजना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

आशुतोष उपाध्याय ने लोगों से की रक्तदान की अपील

रक्तदाता आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि समाज के हित में हर पात्र व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से ही रक्त की जरूरत वाले मरीजों की मदद संभव है और समाज में रक्तदान की संस्कृति को मजबूत किया जा सकता है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

You may have missed