जानिए क्यों देशव्यापी भूख हड़ताल करेंगे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।
देश भर में सांप्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नौ अप्रैल को देशव्यापी भूख हड़ताल करेंगे।
Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
देश भर में सांप्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता 9 अप्रैल को देशव्यापी भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल दलितों के भारत बंद के दौरान हुए हिंसा के विरोध में है।
अतः इन सबको ध्यान में रखते हुए और जातिगत सौहार्द को बनाने रखने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में शांतिपूर्वक भूख हड़ताल करेंगे Jharpost से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता RPN Singh ने कहा।
विदित हो कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान कई जगह छिटपुट हिंसा को भी अंजाम दिया था। और सरकारी संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया था। इस प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पुलिस के दो जवानों की भी मौत गोली लगने के कारण हो गई थी।
लेकिन इस भूख हड़ताल के अलग मायने ये निकाले जा रहे हैं कि बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस संसद सत्र खत्म होने के बाद भी सरकार को सड़कों पर घेरने की कोशिश में है।