ACB Jharkhand: बुढ़मू अंचल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी गिरफ्तार
9 जुलाई 2026:ACB Jharkhand (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रांची जिले के बुढ़मू अंचल में बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में भू-राजस्व कर्मचारी गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले की जांच में अंचल कार्यालय से जुड़े दो अन्य अधिकारियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
ACB Jharkhand: म्यूटेशन के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवादी सुभाष कुमार ने ACB Jharkhand में शिकायत दर्ज कराई थी कि बुढ़मू अंचल में भूमि के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के लिए आवेदन करने के बावजूद उसका कार्य लंबित रखा गया।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि अंचल कार्यालय में पूछताछ करने पर उसे भू-राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार से मिलने को कहा गया। बाद में राजेश कुमार ने म्यूटेशन कार्य कराने के लिए 80 से 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि कम राशि देने पर भी काम कराया जा सकता है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
ACB Jharkhand: सत्यापन में सही पाए गए आरोप
शिकायत मिलने के बाद ACB Jharkhand ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद ब्यूरो ने ट्रैप टीम का गठन कर कार्रवाई की योजना बनाई।
कार्रवाई के दौरान भू-राजस्व कर्मचारी गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
ACB Jharkhand: अंचल अधिकारी समेत तीन लोगों पर कार्रवाई
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले में सत्यापन के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर भू-राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार और बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी सचिवानंद कुमार वर्मा के विरुद्ध भी शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
ACB Jharkhand ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
ACB Jharkhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की सख्त कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में कार्य के बदले रिश्वत मांगी जाती है तो इसकी सूचना तत्काल ACB Jharkhand को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके.
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma