ACB Jharkhand: हजारीबाग में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते Computer Operator सुझाता पासवान गिरफ्तार, ACB ने बिछाया था जाल
हजारीबाग: ACB Jharkhand भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) झारखंड की हजारीबाग इकाई ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आवेदक से सरकारी अनुदान राशि बढ़ाने से संबंधित प्रतिवेदन भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
पीड़ित ने ACB Jharkhand से की थी शिकायत
ACB Jharkhand: मिली जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र के पेड़ी बड़की पोना निवासी दिवेद कुमार (27 वर्ष) ने सरकार द्वारा स्वीकृत 5 लाख रुपये की अनुदान राशि में वृद्धि कराने के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय, रामगढ़ से संपर्क किया था। आरोप है कि इस संबंध में कार्यालय के कर्मियों द्वारा कार्य कराने के बदले रिश्वत की मांग की गई।
शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग में आवेदन देकर बताया कि अनुदान राशि से संबंधित प्रतिवेदन भेजने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है।
ACB Jharkhand ने सत्यापन में सही पाए आरोप
ACB द्वारा शिकायत की जांच और तकनीकी सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया कि जिला प्रोबेशन कार्यालय, रामगढ़ से जुड़े कर्मियों द्वारा आवेदक से रिश्वत की मांग की जा रही थी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर हजारीबाग थाना कांड संख्या 05/2026 दिनांक 15 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करे
5 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार- ACB Jharkhand
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग की टीम ने 16 जून 2026 को विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सुझाता पासवान, जो जिला प्रोबेशन कार्यालय, रामगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
ACB की टीम ने सरकारी गवाहों की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
प्रोबेशन ऑफिसर पर भी आरोप
जानकारी के अनुसार मामले में जिला प्रोबेशन कार्यालय, रामगढ़ के प्रोबेशन ऑफिसर सिमसन कुमारी पर भी रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके निर्देश पर ही रिश्वत की मांग की जा रही थी। ACB द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB Jharkhand की बड़ी कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड लगातार राज्य में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई कर रहा है। हजारीबाग में हुई यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ACB अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करे
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.