Bharat Jodo Nyay Yatra: समापन भाषण में बोले राहुल, यह अंत नहीं ‘न्याय’ की लड़ाई का आरंभ है

आज Rahul Gandhi की 6,700 किलोमीटर लंबी Manipur 2 Mumbai, Bharat Jodo Nyay Yatra का शनिवार मुंबई में समापन हुआ।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा।

Bharat Jodo Nyay Yatra के बाद मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं उन्होंने आगे बोलने हुए कहा। इस Bharat Jodo Nyay Yatra से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

आज चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना।

Bharat Jodo Nyay Yatra के बाद भी ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे: Rahul Gandhi

Bharat Jodo Nyay Yatra के बाद अब राहुल गांधी की चुनावी यात्रा शुरू होगी, इस दौरान वे अलग-अलग राज्यों में Loksabha Election 2024 के लिए अपने पार्टी व कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां करेंगे।

उन्होंने बताया कि Bharat Jodo Nyay Yatra (भारत जोड़ो न्याय यात्रा) के बाद बे जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे। कांग्रेस पार्टी का चुनावी अभियान भी युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को अधिकार, किसानों को सही दाम, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को हिस्सेदारी की गारंटी को समर्पित होगा।

Bharat Jodo Nyay Yatra लोगों को जागरूक बनाने की यात्रा थी- Priyanka Gandhi

आज Rahul Gandhi की 6,700 किलोमीटर की Bharat Jodo Nyay Yatra का मुंबई में समापन हुआ। इससे पहले 4,000 किलोमीटर की इन्होंने पैदल यात्रा की। ये यात्रा उन्होंने इसलिए की, ताकि इस देश की आप असलियत समझें। आज हमारे देश की जो असलियत है, उसको समझना बहुत जरूरी है, तो ये पूरी यात्रा जो है, ये आपको जागरूक बनाने की यात्रा थी।

आज हमारे देश में जनता की जागरूकता पर सबसे बड़ा आक्रमण हो रहा है। इसका मतलब है कि आज के दिन में जो आप मीडिया में देखते हो, जो आप बड़े-बड़े होर्डिंग में देखते हो, आप इश्तिहारों में देखते हो, टीवी पर देखते हो, ये सब आपको सच्चाई नहीं दिखा रहे हैं। तो जब हम सच्चाई को समझने की बात करते हैं, जब हम जागरूकता की बात करते हैं, तो हम ये बात करते हैं कि आपका अपना अनुभव क्या है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

आपके जीवन के संघर्ष में पिछले दस सालों से क्या परिवर्तन आया है। क्या महंगाई कम हुई है, क्या बेरोजगारी कम हुई है? एक स्तर पर आपको ये दिखाया जा रहा है कि बड़े-बड़े इवेंट हो रहे हैं, बड़े-बड़े काम हो रहे हैं और दूसरे स्तर पर इस तरह के निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे आपकी कमर तोड़ी जा रही है।

चाहे नोटबंदी हो, चाहे जीएसटी हो Priyanka Gandhi ने Bharat Jodo Nyay Yatra के समापन के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

About Author