BJP Manifesto 2024 : भाजपा के घोषणापत्र में UCC से लेकर 5 साल तक मुफ्त राशन जैसे वादे…जानें बड़े एलान

BJP Manifesto 2024

भाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र BJP Manifesto 2024 जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में BJP मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणापत्र BJP Manifesto 2024 जारी करते हुए कहा, ‘भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।’

1. मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी: घोषणापत्र में कहा गया है कि साल 2020 से 80 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अगले पांच वर्षों तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे।

2. हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे इन परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाएगा।

3. पर्यावरण अनुकूल शहरों का विकास करेंगे: पार्क, खेल के मैदान जैसे अधिक हरित स्थानों का विकास करने का वादा किया गया है। वहीं झीलों और तालाबों जैसे जलाशयों को पुनर्जीवित करेंगे ताकि शहरों को पर्यावरण अनुकूल और लोगों के रहने योग्य सुविधायुक्त बनाया जा सके।

4. तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा: BJP Manifesto 2024 के मुताबिक 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया है। अब 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंग

5. महिला SHG को सेवा क्षेत्र से जोड़ा जाएगा।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

BJP Manifesto 2024

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

6. कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।

BJP Manifesto 2024 के मुताबिक सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया जाएगा। अब, इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

BJP Manifesto 2024

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

BJP Manifesto 2024 में 70 + के हर बुजुर्ग को, चाहे वह गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग का हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

• BJP Manifesto 2024 में MSP में बढ़ोतरी की भी गारंटी।

प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से एमएसपी में वृद्धि को जारी रखा जाएगा।

• सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाए जाएंगे।

सब्जी उत्पादन के लिए नए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। इन क्लस्टर्स में भंडारण और वितरण की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

• आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेंडर भी शामिल किए जाएंगे।

BJP Manifesto 2024 : ट्रांसजेंडरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए गरिमा ग्रह के नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। देश भर में ट्रांसजेंडर्स की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहचान पत्र जारी किया जाएगा और सभी पात्र ट्रांसजेंडर को आयुष्मान भारत के अंतर्गत कवर किया जाएगा।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

हर घर नल से जल योजना का विस्तार किया जाएगा।

14 करोड़ से अधिक परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल सुलभ कराया गया है। इस योजना का और अधिक विस्तार किया जाएगा।

• हर गरीब को पक्का घर दिया जाएगा।

भाजपा सरकार ने गरीबों को चार करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए तीन करोड़ घर और बनाने का संकल्प किया गया है।

• दिव्यांगों को आवास दिया जाएगा।

दिव्यांगों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास प्रदान किया जाएगा, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।

BJP Manifesto 2024

• डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

BJP Manifesto 2024 : भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के तीन मॉडल चलाए जाएंगे – स्लीपर, चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो। उसी प्रकार से आधुनिक और विकसित भारत की दिशा में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है और करीब पूर्ण होने की ओर है।

इसके अलावा BJP Manifesto 2024 में इन योजनाओं का भी वादा है।

BJP Manifesto 2024

• सभी को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।

• सीमापार घुसपैठ पर नकेल।

• मछुआरों के लिए बीमा योजना।

• समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।

• मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये के लोन प्रदान किए जाएंगे।

• पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-

घर पहुंचाई जाएगी।

About Author