Breaking News: झारखंड कांग्रेस में जिम्मेदारी बांटी गई, मंत्रियों को प्रमंडल, विधायकों को जिले की कमान!

WhatsApp Image 2025-02-26 at 16.28.10

Breaking News: झारखंड में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए अपने मंत्रियों और विधायकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह अहम फैसला लिया है।

अब हर विधायक को उनके प्रभार वाले जिलों में महीने की पहली और 15 तारीख को बैठकें आयोजित करनी होंगी। इन बैठकों में वे जिला और प्रखंड कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याएं और मांगें सुनेंगे। इसके बाद वे संबंधित सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों से मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Breaking News: प्रमंडलवार जिम्मेदारियां

✅ पलामू और कोल्हान प्रमंडलराधाकृष्ण किशोर
✅ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलडॉ. इरफान अंसारी
✅ संताल परगना प्रमंडलदीपिका पांडेय सिंह
✅ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलशिल्पी नेहा तिर्की

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

जिलावार जवाबदेही:

📌 प्रदीप यादव – देवघर और दुमका
📌 राजेश कच्छप – पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ा
📌 डॉ. रामेश्वर उरांव – लोहरदगा और पलामू
📌 रामचंद्र सिंह – लातेहार और गढ़वा
📌 नमन विक्सल कोंगाड़ी – खूंटी और रांची
📌 भूषण बाड़ा – सिमडेगा और गुमला
📌 अनूप सिंह – धनबाद और कोडरमा
📌 सोना राम सिंकू – पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला
📌 ममता देवी – रामगढ़ और हजारीबाग
📌 निशात आलम – पाकुड़ और साहिबगंज
📌 सुरेश बैठा – गोड्डा और चतरा
📌 श्वेता सिंह – बोकारो और गिरिडीह

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

About Author