कल होगी कैबिनेट की बैठक, मुखिया को यह अधिकार दे सकती है सरकार

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

झारखंड कैबिनेट की बैठक कल यानी मंगलवार को होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत किये जायेंगे। ग्राम पंचायत में मुखिया को 5 लाख की योजना लाभुक समिति के माध्यम से खर्च करने का अधिकार मिल सकता है। अभी मुखिया 2.50 लाख तक की ही योजना की स्वीकृति दे सकते हैं।

इतनी कम राशि का अधिकार होने के कारण निर्माण की योजनाओं में परेशानी हो रही थी। यही वजह है कि इसे पूर्व की तरह बढ़ा कर 5 लाख तक किया जायेगा। इससे अधिक की योजना के लिए टेंडर किया जायेगा।

कैबिनेट में राजस्व भूमि सुधार विभाग से जमीन से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा सड़क-पुल निर्माण की भी कुछ योजनाओं पर सहमति दी जा सकती है। कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट सभागार में होगी। ऐसे में अब देखना महत्वपूर्ण है कि कल के बैठक में सरकार किन किन योजनाओं पर मुहर लगाती है!

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *