CCL News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के लिए कोल इंडिया ने बढ़ाए मदद के हाथ, 4.5 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ*
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। इन पहलों से देशभर के 4.5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। कंपनी का उद्देश्य पेंशन व्यवस्था को सरल, डिजिटल और पारदर्शी बनाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
CCL News: न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर ₹1,000 की गई
कोल इंडिया ने अपनी प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पहल के तहत कोल माइंस पेंशन योजना (CMPS) के अंतर्गत 8 मार्च 2024 से न्यूनतम मासिक पेंशन ₹1,000 निर्धारित कर दी है। इस फैसले से लगभग 40,000 पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिला है। इससे सेवानिवृत्त खनिकों एवं उनके परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।
CCL News: डिजिटल हुआ पेंशन प्रबंधन, दावों का निपटान अब केवल 10 दिन में
कोल माइंस प्रोविडेंट फंड संगठन (CMPFO) के सहयोग से C-CARES डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेंशन प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा रहा है।
इस पहल के परिणामस्वरूप:
- सेवानिवृत्ति संबंधी दावों के निपटान का औसत समय 30 दिन से घटकर मात्र 10 दिन रह गया है।
- संशोधित Pension Payment Order (PPO) ऑनलाइन जारी करने के लिए नया डिजिटल मॉड्यूल विकसित किया जा रहा है।
- पूरी पेंशन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पेपरलेस एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
CCL News: सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी होगा PPO
कोल इंडिया ने ऐसी व्यवस्था विकसित की है, जिसके तहत सेवानिवृत्ति के दिन ही PPO जारी करने तथा CMPF देयों के शीघ्र निपटान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके साथ ही संशोधित PPO में पात्र जीवनसाथी का विवरण भी शामिल किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक पेंशन के मामलों का निपटारा बिना अतिरिक्त अनुमोदन के तेजी से किया जा सके।
CCL News: हर कंपनी में बनाया गया PRB सेल
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान उपलब्ध कराने के लिए कोल इंडिया मुख्यालय तथा उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों में Post Retirement Benefit (PRB) Cell स्थापित किए गए हैं।
ये सेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए Single Point of Contact के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिससे पेंशन, चिकित्सा, शिकायत एवं अन्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है।
CCL News: 1.13 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा
कोल इंडिया की Contributory Post Retirement Medicare Scheme (CPRMS) के तहत लगभग 1.13 लाख पंजीकृत सेवानिवृत्त कर्मचारी देशभर के 532 सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।
योजना के तहत—
- सेवानिवृत्त अधिकारियों को ₹25 लाख तक का मेडिकल कवरेज।
- सेवानिवृत्त गैर-अधिकारियों को ₹8 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा।
- अधिसूचित गंभीर बीमारियों के उपचार का खर्च इन सीमाओं से अलग रखा गया है, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
CCL News: पीएफ और पेंशन वितरण में दर्ज हुई उल्लेखनीय वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोल इंडिया द्वारा वितरित भविष्य निधि (PF) और पेंशन राशि में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
- PF वितरण: ₹11,391.6 करोड़ से बढ़कर ₹13,608.8 करोड़ (19.5% वृद्धि)
- पेंशन वितरण: ₹5,229.1 करोड़ से बढ़कर ₹6,427 करोड़ (22.9% वृद्धि)
- कुल मिलाकर PF एवं पेंशन वितरण में ₹3,415.1 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई।
CCL News: हॉलिडे होम की सुविधा भी उपलब्ध
कोल इंडिया अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सूचीबद्ध Holiday Homes की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य उनके सामाजिक जुड़ाव, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
CCL News: कोल इंडिया की प्रतिबद्धता
इन सभी पहलों के माध्यम से कोल इंडिया लिमिटेड ने यह स्पष्ट किया है कि कंपनी केवल सेवा अवधि तक ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने कर्मचारियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और सम्मानजनक जीवन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डिजिटल पेंशन प्रबंधन, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और तेज़ शिकायत निवारण जैसी पहलें लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बना रही हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma