मोदी सरकार ने ट्रेड डील के जरिए देश की संप्रभुता और किसानों के हितों को अमेरिका के पास गिरवी रखा : Congress
Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी किसान महाचौपाल में संबोधित करते हुए
नई दिल्ली, 24 फरवरी।
Congress ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस समझौते के जरिए देश की संप्रभुता और किसानों के हितों को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है।
Get important news from across the country including Jharkhand, join the group
Congress ने ट्रेड डील को बताया ‘बराबरी नहीं, गुलामी का समझौता’
किसानों की बड़ी मौजूदगी के बीच खरगे ने कहा कि यह समझौता बराबरी का नहीं, बल्कि गुलामी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के तहत अमेरिका अपना निम्न गुणवत्ता वाला सामान भारत में बेचेगा, जिससे भारतीय किसान और छोटे उद्योग बुरी तरह प्रभावित होंगे।
खरगे के अनुसार, समझौते के तहत भारत को अगले पांच वर्षों में अमेरिका से करीब 500 बिलियन डॉलर (लगभग 45 लाख करोड़ रुपये) का सामान खरीदना होगा। उन्होंने दावा किया कि पहले भारत अमेरिका को अधिक निर्यात करता था, लेकिन इस डील के बाद व्यापार संतुलन बिगड़ेगा और देश को घाटा उठाना पड़ेगा।
उन्होंने विशेष रूप से कपड़ा, चमड़ा, सोयाबीन और फल उत्पादक किसानों पर इसके संभावित नकारात्मक प्रभाव की आशंका जताई।
प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना
Congress अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘सरेंडर मोदी’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारत का स्वाभिमान गिरवी रख दिया गया है।
खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष के सवालों का सामना नहीं करते और न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। उन्होंने विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि अमेरिका के दबाव में आकर भारत ने रूस और ईरान से सस्ता तेल खरीदना भी बंद कर दिया।
Jharkhand Budget 2026 – 1.58 लाख करोड़ का बजट पेश, पॉलिटेक्निक बनेंगे JIT, चतरा में अंबेडकर यूनिवर्सिटी की घोषणा
युवा कांग्रेस को बताया ‘असली देशभक्त’
खरगे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे असली देशभक्त हैं, जिन्होंने सरकार के कार्यक्रम में जाकर बेरोजगारी और ट्रेड डील के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि देश का अपमान युवाओं की आवाज उठाने से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का स्वाभिमान गिरवी रखने से होता है।
उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी है और आज भी किसानों, युवाओं और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रही है।
राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को खुली चुनौती
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि संसदीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलने से रोका गया।
राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए कहा कि चीन सीमा संकट के दौरान सरकार ने स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए।
ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदायक साबित होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस डील के जरिए देश का महत्वपूर्ण डेटा अमेरिका को सौंपा जा रहा है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे इस भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करके दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बाहरी दबाव में काम कर रही है और यह बात प्रधानमंत्री की कार्यशैली में झलकती है।
किसान महाचौपाल में कई नेता रहे मौजूद
इस किसान महाचौपाल में मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह, पवन खेड़ा, कांतिलाल भूरिया और विवेक तन्खा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Congress ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी और किसानों तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।