रामगढ़ में शुरू हुआ Curesta Clinic, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधा
रामगढ़ में शुरू हुआ Curesta Clinic
रामगढ़। जिले के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को Curesta Clinic Ramgarh की शुरुआत की गई। यह क्लिनिक रामगढ़ नर्सिंग होम के सौजन्य से शुरू किया गया है, जहां मरीजों को अब शहर में ही विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
क्लिनिक के शुरू होने से रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब उन्नत चिकित्सा सुविधा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। Curesta Clinic Ramgarh के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
Jharkhand News : शहीद जवानों के बच्चों के लिए रांची में खुलेगा मुफ्त आवासीय स्कूल
Curesta Hospital के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस क्लिनिक में ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और यूरोलॉजी जैसे सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू की जा रही हैं। उनका कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उनके अपने शहर में ही बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि Curesta Clinic Ramgarh के शुरू होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा, साथ ही उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
RIMS-2 झारखंड में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुभा विद्यार्थी, सावन शिवेश, डॉ. रमेश दास, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. चंदन, डॉ. सोनी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. रितु राशि, डॉ. आशीष पाल, डॉ. भरत, डॉ. सुनीता, डॉ. स्वीटी, सौरभ, इश्तियाक और अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।