बिहार सरकार में कांग्रेस कोटे से बन सकते हैं मंत्री 4, पर ‘1 अनार 100 बिमार’


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही नई कैबिनेट में जगह पाने के लिए होड़ मच गई है। मीडिया में महागठबंधन के घटक दलों की ओर से मंत्री बनाए जाने वाले संभावित चेहरों की लिस्ट आने से विधायकों में मंत्री बनने की होड़ मच गई है। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त के बाद कभी भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नई-नवेली सरकार में कांग्रेस को 4 पद मिल सकते हैं, जिसमें 3 मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिल सकता है। लेकिन राजद द्वारा विधानसभा अध्यक्ष अपने पास रखने की ज़िद की स्थिति में कांग्रेस को 4 मंत्री पद से नवाजकर नीतीश कांग्रेस का मान बढ़ा महागठबंधन को मजबूत कर सकते हैं।

इस बीच पिछले कुछ वर्षों से सत्ता से बाहर रहकर वक्त के थपेड़े खा रहे केवल विधायक बनकर सन्तोष किये बिहार कांग्रेस विधायकों के बीच मंत्री बनने की होड़ सी लग गई है। इसका एक उदाहरण गुरुवार को ही दिखा जब खगड़िया से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने खुद को मंत्री बनाए जाने को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिख डाला।

अपने पत्र के माध्यम से सोनिया गांधी को लिखे चिट्टी में विधायक जी ने गुहार लगाया कि कांग्रेस में अति पिछड़ा समुदाय से यादव जाति के वे इकलौते विधायक हैं। कहा कि लोगों के बीच कांग्रेस की ओर से संदेश देने के लिए और अति पिछड़ा समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए इस समाज से एक मंत्री बनाय जाना आवश्यक है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस कोटे से मंत्री बनने के रेस में किनका नाम शामिल है। मदन मोहन झा और अजीत शर्मा जैसे नेताओं के नाम की चर्चें जरूर चल रही हैं।

15 अगस्त के बाद कभी भी हो सकता है कैबिनेट विस्तार
गौरतलब है कि बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण 15 अगस्त के बाद होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही कैबिनेट का विस्तर कर लिया जाएगा। 15 अगस्त के बाद कभी भी विस्तार हो सकता है। उन्होंने कहा कि 24 और 25 अगस्त को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर फैसला लिया गया है। 25 तारीख को विधानसभा स्पीकर का चुनाव होगा।

About Author