Dhanbad Lok Sabha 2024 : अनुपमा सिंह के उम्मीदवारी के बाद रामदयाल सिंह जैसे नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, सैकड़ों नेताओं ने छोडा कांग्रेस

Dhanbad Lok Sabha 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में विधायक अनूप सिंह की पत्नी को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

इस दौरान ढुलू महतो, प्रतिपक्ष के नेता सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, लोकसभा सह संयोजक रोहित लाल सिंह, आदि उपस्थित थे।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Dhanbad Lok Sabha 2024: कांग्रेस, इंटक व अन्य संगठनों के दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बोकारो में हुए एक कार्यक्रम में कन्हैया पांडे, रामदयाल सिंह आदि को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए Dhanbad Lok Sabha 2024 BJP Candidate (धनबाद लोकसभा प्रत्याशी) Dhulu Mahto ढुलू महतो ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण परिवार के कार्यकर्ता को मान-सम्मान और उचित जगह मिलती है।

Dhanbad Lok Sabha 2024 : भाजपा में शामिल हुए कन्हैया पांडेय, रामदयाल सिंह जैसे मजबूत कांग्रेसी

Dhanbad Lok Sabha 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने कन्हैया पांडेय, रामदयाल सिंह जैसे मजबूत कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि BJP में ही एक ऐसी पार्टी है जहाँ साधारण कार्यकर्ताओं को भी विधायक-सांसद का टिकट दिया जाता है, परंतु कांग्रेस ने एक ही परिवार के लोग को विधायक और सांसद के लिए टिकट दिया है कांग्रेस में परिवारवाद हावी है वहां कार्यकर्ता का कोई जगह नहीं है।

वहीं, अमर बाउरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर हर आम और खास को भरोसा है। जनता भ्रष्ट और परिवारवादी इंडी गठबंधन के झांसे में नहीं आने वाली है। बिरंची नारायण ने कहा कि नये साथियों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Dhanbad Lok Sabha 2024 : कन्हैया पांडेय, रामदयाल सिंह सहित दर्जनों ने ली भाजपा की सदस्यता

Dhanbad Lok Sabha 2024 इस अवसर पर आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक रामदयाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुये कहा “कांग्रेस से भाजपा में आने का कारण यही है कि वाहां कार्यकर्ताओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता था कार्यकर्ताओं का कोई भी सम्मान नहीं था।

कांग्रेस में एक ही परिवार से सासंद, विधायक, मेयर सब बनना चाहते हैं- RD Singh

कॉंग्रेस पार्टी परिवारवाद से भरा पड़ा है, कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने की उम्मीद खत्म हो चुकी है, एक ही परिवार से सासंद, विधायक, मेयर सब बनना चाहते हैं फिर कार्यकर्ता सिर्फ झंडा ढोने के लिए है क्या?

बता दें कि इससे पहले धनबाद कांग्रेस के कद्दावर नेता ललन चौबे भी कांग्रेस छोड़ में भाजपा में शामिल हो गये थे। कुछ दिनों पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद Lallan Chaubey प्रेस वार्ता में यह कहा था कि विधायक अनूप सिंह की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Dhanbad Lok Sabha 2024 : ललन चौबे ने लगाए गंभीर आरोप

Dhanbad Lok Sabha 2024 : ललन चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं उन्होंने कहा कि उनकी कमाई प्रतिदिन 1 करोड़ रुपये है, जो हाईकमान ने 200 करोड़ में टिकट खरीद लिया है।।

कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जानबूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ललन चौबे ने Dhanbad Lok Sabha 2024 उम्मीदवार के पति विधायक अनुम सिंह पर कई आरोप लगाए।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

About Author