Dhullu Mahto ने सिंदरी के 205 बेड अस्पताल को AIIMS स्तर का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की उठाई मांग

Dhullu Mahto का बड़ा कदम 205 बेड अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी बनाने की मांग

Dhullu Mahto का बड़ा कदम 205 बेड अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी बनाने की मांग

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

धनबाद/सिंदरी। झारखंड के धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद Dhullu Mahto ने सिंदरी स्थित एफसीआईएल (FCIL) यूनिट के 205 बेड वाले अस्पताल को पुनर्जीवित कर उसे AIIMS स्तर का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर ठोस पहल करने का अनुरोध किया है।

2003 से बंद पड़ा है 205 बेड वाला अस्पताल

Dhullu Mahto ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि एफसीआईएल सिंदरी यूनिट का 205 बेड वाला अस्पताल वर्ष 2003 से बंद पड़ा हुआ है। अस्पताल परिसर में लगभग 300 एकड़ से अधिक भूमि और मजबूत भवन संरचना मौजूद है, जो वर्तमान में अनुपयोगी स्थिति में है। यदि इस अस्पताल का पुनरुद्धार किया जाता है, तो कम समय और कम लागत में एक बड़े स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना संभव हो सकती है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज

सरकार की नीति से जुड़ा है प्रस्ताव

पत्र में Dhullu Mahto ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परियोजनाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की एक परियोजना को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा ₹294.82 करोड़ के केंद्रीय अनुदान से स्वीकृति भी दी जा चुकी है, जिससे औद्योगिक अवसंरचना को मजबूती मिल सके।

मुख्य प्रस्ताव क्या है

Dhullu Mahto द्वारा रखे गए प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार हैं:

  • एफसीआईएल सिंदरी की मौजूदा भूमि और भवन संरचना का उपयोग कर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता
  • अस्पताल को क्षेत्रीय स्वास्थ्य हब के रूप में विकसित करना

हजारों लोगों को होगा सीधा लाभ

सिंदरी को मिलेगा AIIMS जैसा अस्पताल Dhullu Mahto ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग
सिंदरी को मिलेगा AIIMS जैसा अस्पताल?
Dhullu Mahto ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

You may have missed