Popular Posts

Garhwa News, सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Garhwa News : सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौट गई बारात

गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र स्थित बगौंधा गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब दुल्हन ने सिंदूरदान की रस्म से ठीक पहले शादी करने से साफ इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने और पंचायत के प्रयासों के बावजूद युवती अपने फैसले पर अडिग रही, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

जानकारी के अनुसार बगौंधा निवासी पुष्पा कुमारी की शादी गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरैया गांव निवासी दीपक कुमार रवि के साथ तय हुई थी। मंगलवार रात दूल्हा पक्ष गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा। जयमाला समेत कई वैवाहिक रस्में भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की तैयारी शुरू हुई, दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के परिजन, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि युवती को मनाने में जुट गए। सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि विरंची पासवान समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

RTC Institute of technology Ranchi
RTC Institute of technology Ranchi

पूरी रात मंडप में पंचायत चलती रही और बुधवार सुबह मामला रमना थाना तक पहुंचा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों से बातचीत कर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः दूल्हा पक्ष को बिना शादी किए वापस लौटना पड़ा।

Maiya Samman Yojana Verification Form 2026

इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग दूल्हे के युवती की पसंद का नहीं होने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीणों के बीच युवती के किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Medifirst