Godda News: मंत्री दीपिका पांडे सिंह के क्षेत्र में आदिवासी युवती से लव जिहाद की कोशिश, प्रशासन मूकदर्शक!
गोड्डा: Godda News- झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसका पति कथित तौर पर एक आदिवासी युवती से दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। महिला ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाने की मांग की है।
Godda News: पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया आवेदन
Godda News: प्राप्त आवेदन के अनुसार, हिजुकिता नया टोला, ललमटिया निवासी सबिना खातून ने गोड्डा के पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा है कि उसका पति अकिल अंसारी पिछले कुछ समय से एक आदिवासी युवती के संपर्क में हैं और उससे विवाह करने का प्रयास कर रहे हैं।
महिला का आरोप है कि संबंधित युवती को कई बार घर भी लाया गया और अब दोनों के कोर्ट मैरिज करने की तैयारी की जानकारी उन्हें मिली है। शिकायत में युवती का नाम और पता भी उल्लेखित किया गया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Godda News:परिवार टूटने की आशंका जताई
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि यदि समय रहते प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता है तो उनका परिवार टूट सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके पति की कथित दूसरी शादी को रोका जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
Godda News: डीएसपी और थाना प्रभारी को भी भेजी गई प्रतिलिपि
महिला ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि महागामा डीएसपी और ललमटिया थाना प्रभारी को भी भेजी है। आवेदन के साथ पति एवं संबंधित युवती के आधार कार्ड की प्रतियां संलग्न किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करती है या नहीं, इस पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।
जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Jharkhand News, Godda News, Lalmatia News, Godda Police, Jharkhand Crime News, Deepika Pandey Singh Constituency, Tribal Girl Case, Godda Latest News
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें