GST से आम लोगों के अलावा व्यापारी भी होंगे लाभान्वित- मुख्यमंत्री
Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
दिल्ली से रांची आये केंद्रीय राजस्व सचिव हसमुख अढिया से GST पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में GST लागू करने की तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी गयी है उन्होने बताया कि यहां मंत्री-विधायकों को भी इसका प्रशिक्षण दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि GST लागू होने से कुछ दिनों तक थोड़ी परेशानी ज़रुर आयेगी, लेकिन यह कानून न केवल आम लोगों के हित मे है,बल्कि व्यापारीगण भी इससे लाभांवित होंगे। इस मौके पर अधिया ने झारखंड में जी.एस.टी से संबंधित हो रहे कार्यों के प्रगति की सराहरना की है।
केंद्रीय राजस्व सचिव श्री @adhia03 मिले। उनसे #GST लागू करने के संबंध में चर्चा हुई। झारखंड में #GST एनरोलमेंट की प्रगति पर खुशी जाहिर की।
— Raghubar Das (@dasraghubar) June 16, 2017
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की परेशानी को कम करने के लिए 24 घंटे कॉल सेंटर शुरू किये जायेंगे।
25 जून से छूटे हुए व्यापारियों को फिर से GST में पंजीयन कराने का मौका दिया जायेगा। कपड़ा व्यवसायीओं के लिए भी 25 जून से GST में पंजीयन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि GST लागू होने से कपड़ा सस्ता होगा। टैक्स का इस पर असर नहीं पड़ा ।
GST लागू हो जाने से व्यापारीयों को ‘इनपूट टैक्स क्रेडिट’ मिल जायेगा। आम लोगों पर इसका बोझ नहीं आयेगा। गेहूं पर लोगों को राहत मिलेगी। कई राज्यों में गेहूं पर वैट तो नहीं था, लेकिन दूसरे माध्यमों से 11 प्रतिशत तक कर का बोझ था। GST में यह बोझ नहीं पड़ेगा। काफी चीजें ऐसी हैं, जिन पर GST में टैक्स कम हुआ है। GST लागू होने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी लाभ होगा। लांग टर्म में इसका असर दिखेगा। व्यापार में सुगमता और पारदर्शिता आयेगी।