Jairam Mahto : जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थकों ने मचाया बवाल

Jairam Mahto : गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें नामांकन दाखिल करने के बाद बोकारो समाहरणालय के बाहर गिरफ्तार किया।

Jairam Mahto : उनके समर्थकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें सभा करने की अनुमति दी। चुनावी सभा संबोधित करने के बाद रांची पुलिस उन्हें साथ ले जाएगी।

Jairam Mahto: 02 साल पहले मामले में हुई गिरफ्तारी

Mathura Mahto

Jairam Mahto को अब बोकारो से रांची लाया जायेगा

जानकारी के मुताबिक Jairam Mahto को अरेस्ट कर रांची लाने से पहले उन्हें सभा करने की अनुमति भी दी गई। अब यह माना जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें रांची ले जाएगी।

Mathura Mahto

जयराम महतो ने दावा किया कि करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच डेढ़ लाख लोग उनके नामांकन में आए हैं, उन्हें लोगों को संबोधित करने का मौका दिया जाए, ताकि वे अपने समर्थकों को समझा सकें और शांतिपूर्ण माहौल बन सके।

कौन हैं Jairam Mahto ?

जयराम महतो एक्टिव पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले छात्र नेता हैं। उन्होंने झारखंड में नई राजनीतिक पार्टी बनाई है, जिसका नाम ‘झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति’ है।

इस पार्टी के अध्यक्ष बने जयराम महतो Jairam Mahto ने गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार रांची, धनबाद, हजारीबाग और अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव मैदान में हैं।

Jairam Mahto

Giridih Loksabha से एनडीए कोटे से लड़ रही AJSU

Giridih Loksabha गिरिडीह लोकसभा सीट बीजेपी ने इस बार भी एनडीए में शामिल सहयोगी घटक दल आजसू पार्टी के लिए छोड़ी है।

Jairam Mahto: वर्ष 2019 में बीजेपी के सहयोग से आजसू पार्टी उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी आजसू पार्टी उम्मीदवार के रूप में चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

Giridih Loksabha से INDIA Alliance के उम्मीदवार मथुरा महतो

गिरिडीह लोकसभा सीट इंडिया अलायंस के साझा उम्मीदवार के रूप में मथुरा प्रसाद महतो चुनाव मैदान में हैं। टुंडी के JMM विधायक मथुरा प्रसाद Mathura Mahto पहली बार गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। जेएमएम उम्मीदवार को कांग्रेस, आरजेडी और वाम दलों का समर्थन प्राप्त है।

About Author