Jharkhand ACB की बड़ी कार्रवाई : 15 हजार रुपये रिश्वत लेते चंदवारा थाना के SI रंगे हाथ गिरफ्तार

चंदवारा थाना के SI को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

चंदवारा थाना के SI को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

हजारीबाग। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Jharkhand ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक *प्रेमचंद्र नायक (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम चिलोहेट, थाना चंद्रपुरा, जिला कोडरमा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि चंदवारा थाना में दर्ज कांड संख्या 13/26 (दिनांक 11 फरवरी 2026) के मामले में थाना के आईओ *पवन कुमार राम द्वारा केस कमजोर करने और धाराएं हटाने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।

Jharkhand News : शहीद जवानों के बच्चों के लिए रांची में खुलेगा मुफ्त आवासीय स्कूल

आवेदक के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने केस में राहत देने तथा गिरफ्तारी नहीं करने के बदले 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। जब आवेदक ने इसकी जानकारी अपने मित्र पियूष कुमार पांडेय को दी, तो उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और मामले की शिकायत Jharkhand ACB से की गई।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया कि आरोपी अधिकारी द्वारा पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

इसके बाद Jharkhand ACB हजारीबाग की ट्रैप टीम ने 12 मार्च 2026 को योजना बनाकर कार्रवाई की। टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में चंदवारा थाना के पु0अ0नि0 (SI) पवन कुमार राम को आवेदक से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रामगढ़ में शुरू हुआ Curesta Clinic

ACB अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।