Jharkhand Cabinet Meeting : हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, डालटनगंज स्टेशन का नाम बदलेगा ‘मेदिनीनगर’

Jharkhand Cabinet Meeting हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Meeting हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 12 मार्च 2026 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित Jharkhand Cabinet Meeting में राज्य के विकास, शिक्षा, प्रशासन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की इस बैठक में छात्रवृत्ति योजना में संशोधन से लेकर विश्वविद्यालय भवन निर्माण, नई लाइब्रेरी, पर्यटन कर और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अहम फैसले लिए गए।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand Cabinet Meeting के प्रमुख फैसले

1. मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन
कैबिनेट ने आदिवासी छात्रों के लिए चल रही मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन को मंजूरी दी।

2. ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना
झारखंड में Institute of Driving Training and Research (IDTR) की स्थापना के लिए 22.03 करोड़ रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की भागीदारी होगी।

3. वीमेंस कॉलेज रांची में छात्रावास निर्माण
रांची के वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए प्रस्तावित 528 बेड के छात्रावास के निर्माण के लिए नए स्थल पर मंजूरी दी गई।

4. NCC कैडेटों के नाश्ता भत्ता में बढ़ोतरी
राज्य के एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले नाश्ता भत्ता में वृद्धि को स्वीकृति दी गई।

5. डालटनगंज स्टेशन का नाम बदलेगा
कैबिनेट ने पलामू जिले के डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “मेदिनीनगर” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Jharkhand ACB की बड़ी कार्रवाई

6. BIT सिंदरी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
धनबाद स्थित BIT सिंदरी में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए पांच वर्षों में लगभग 38.58 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई।

7. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 लागू
केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को झारखंड के सभी शहरी निकायों में लागू करने का निर्णय लिया गया।

8. सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कूल बैग
राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराने की योजना में संशोधन को मंजूरी दी गई।

9. राज्य में 23 आधुनिक जिला पुस्तकालय बनेंगे
कैबिनेट ने राज्य के 23 जिलों में 800 सीट क्षमता वाले आधुनिक जिला पुस्तकालय बनाने की योजना को मंजूरी दी। इस परियोजना पर करीब 276.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

10. कई विश्वविद्यालयों में नए भवन निर्माण को मंजूरी
रांची विश्वविद्यालय के *एसएस मेमोरियल कॉलेज, कोल्हान विश्वविद्यालय के *जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर और गोड्डा में महिला कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थानों के नए भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

11. JPSC परीक्षा के लिए आयु सीमा निर्धारण
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा निर्धारण की कट-ऑफ तिथि तय करने की मंजूरी दी गई।