झारखंड कांग्रेस में दूसरे दलों से आये नेताओं की चांदी
Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
कांग्रेस पार्टी ने अपने झारखण्ड राज्य इकाई झारखंड कांग्रेस में बदलाव करते हुये प्रदेश अध्यक्ष व 4 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये हैं लेकिन इस नियुक्ति में ख़ास बात यह है कि ये सभी नवनियुक्त लोग दूसरे दलों से या तो चुनाव लड़ चुके हैं या फिर दूसरे पार्टी से आये हुये लोग हैं।
एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं नवनियुक्त अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर वर्ष 2000 में एनसीपी की टिकट पर बोकारो विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव के बाद उन्होंने ने कांग्रेस का दामन थामा था।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह द्वारा इन दूसरे दलों से आये नेताओं की नियुक्ति के इस फैसले ने अपने नेताओं को दरकिनार करते हुऐ दूसरे दलों से आये नेताओं को सम्मान देने का काम किया है।
सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो व शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अनवर राजद के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं तो वहीं गीता कोड़ा ने जय भारत समानता पार्टी का विलय करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव जीती थीं। वहीं, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश जदयू अध्यक्ष का पद छोड़ कर कांग्रेस में आएं। वहीं, झाविमो के टिकट पर विधायक बने बंधु तिर्की चुनाव के बाद ही कांग्रेस का दामन थामा है।