1
1
1
2
3
रांची। महंगाई, पेट्रोल-डीजल की किल्लत और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर Jharkhand Congress द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन राजधानी रांची में अपेक्षित भीड़ जुटाने में विफल रहा। पार्टी की ओर से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार आंदोलन का दावा किया गया था, लेकिन प्रदर्शन स्थल पर कुल मिलाकर करीब 70 से 80 कार्यकर्ता ही मौजूद दिखे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल, डीजल की किल्लत तथा घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। हालांकि कम संख्या में पहुंचे समर्थकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
राजधानी में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन की ओर से बड़े स्तर पर तैयारी का दावा किया गया था। पार्टी नेताओं ने कहा था कि आम जनता महंगाई से परेशान है और बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल होंगे। लेकिन धरना स्थल पर अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं पहुंच सकी।
स्थानीय लोगों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरी थी, उस हिसाब से प्रदर्शन में जनसमर्थन काफी कम दिखाई दिया। कई लोगों ने इसे Jharkhand Congress के संगठनात्मक कमजोर प्रदर्शन के रूप में देखा।
गौरतलब है कि अभी इसी माह 300 से ज्यादा Jharkhand Congress के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई थी, ऐसे में Jharkhand Reporter ने सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से जब इस बाबत पदाधिकारियों के संख्या के बराबर भी प्रदर्शनकारी नहीं आने का सवाल उठाया तो वे गोलमोल जवाब देते नज़र आये, वहीं रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कम प्रदर्शनकारियों के सवाल पर इसे अन्यथा लेते हुये Jharkhand Reporter को गिनती न आने का गंभीर आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की किल्लत और घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कुछ नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही आम लोगों को राहत नहीं मिली तो Jharkhand Congress राज्यभर में आंदोलन को और तेज करेगी।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
प्रदर्शन के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि आखिर इतने बड़े मुद्दे पर कांग्रेस अपेक्षित भीड़ क्यों नहीं जुटा पाई। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि जनता अब कांग्रेस के आंदोलनों में रुचि नहीं दिखा रही है।
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के दिनों में Jharkhand Congress को जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है। उनका कहना है कि केवल राजनीतिक बयानबाजी से जनता को जोड़ना आसान नहीं है, इसके लिए लगातार जनसंपर्क और सक्रियता जरूरी होती है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
हालांकि कम भीड़ के बावजूद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई और ईंधन संकट का मुद्दा जनता से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।
नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में जिला और प्रखंड स्तर पर भी प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार पर आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया।
प्रदर्शन को लेकर आम लोगों की प्रतिक्रिया भी मिली-जुली रही। कुछ लोगों ने कहा कि महंगाई वास्तव में एक गंभीर मुद्दा है और राजनीतिक दलों को इस पर जनता की आवाज उठानी चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यदि आंदोलन में जनता की भागीदारी कम रही तो इससे यह संदेश जाता है कि लोग ऐसे प्रदर्शनों को लेकर उत्साहित नहीं हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि Jharkhand Congress महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है।
Jharkhand Congress, Congress Protest Ranchi, Petrol Diesel Price Protest, Gas Cylinder Price Hike, Ranchi Political News, Jharkhand Political News
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.