Jharkhand Homeguard Bharti 2026: देवघर में होमगार्ड के पदों पर सीधी भर्ती, जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
देवघर : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Jharkhand Homeguard Bharti 2026 के तहत देवघर जिले में होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसको लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
जून के पहले सप्ताह में जारी होगा विज्ञापन
बैठक में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जून 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। वहीं, इच्छुक अभ्यर्थी जून के तीसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तय समय सीमा के अनुसार तैयारी करने को कहा।
अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील
दौड़ और फिजिकल टेस्ट में होगी RFID तकनीक का इस्तेमाल
Jharkhand Homeguard Bharti 2026 में पहली बार तकनीक के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में RFID तकनीक का उपयोग किया जाए, ताकि दौड़ और अन्य फिजिकल टेस्ट का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।
इस तकनीक के जरिए पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम होगी।
आवेदन और सत्यापन की तैयारी शुरू
प्रशासन ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही निष्पक्ष माहौल में लिखित और शारीरिक परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी, होमगार्ड कमांडेंट समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि युवाओं को जल्द अवसर मिल सके।
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.