Jharkhand JCECE 2026: परीक्षा तिथि बदली, अब 26 जुलाई को होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
झारखंड में व्यावसायिक एवं कृषि आधारित पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (JCECE) 2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 26 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand JCECE 2026:आवेदन तिथि में भी किया गया संशोधन
परीक्षा तिथि के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को 2 जुलाई से बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब अतिरिक्त अवसर मिल गया है।
इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में हुई किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए 10 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand JCECE 2026:ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
JCECE 2026 की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र रांची और दुमका जिला मुख्यालय में बनाए जाएंगे। परीक्षा से लगभग चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
Jharkhand JCECE 2026:किन पाठ्यक्रमों के लिए होती है JCECE परीक्षा?
यह प्रवेश परीक्षा झारखंड राज्य के विभिन्न डिग्री-स्तरीय व्यावसायिक और कृषि पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए JCECE के माध्यम से निम्नलिखित कोर्सों में प्रवेश मिलेगा:
- बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (BVSc & AH)
- बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
- बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री
- बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
- बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)
- बीएफएससी (फिशरीज साइंस)
- बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए JCECE परीक्षा को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
Jharkhand JCECE 2026:उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई समय-सारिणी के अनुसार ही अपनी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी भी प्रकार की अपडेट, नोटिस या संशोधन की जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.