1
1
1
2
3
रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Jharkhand Kakshpal Vacancy के तहत आयोजित होने वाली कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में अधिकतम आयु सीमा की गणना को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के बजाय 1 अगस्त 2019 के आधार पर की जाएगी।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
झारखंड उच्च न्यायालय के 14 मई को दिए गए आदेश के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने नई अधिसूचना जारी कर आयु सीमा से संबंधित संशोधित जानकारी साझा की है।
इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है, जो अधिकतम आयु सीमा पार होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।
मरीजों के लिए खुली रहेंगी दवा दुकानें, ABPA का बड़ा फैसला
आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार Jharkhand Kakshpal Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 21 जून मध्य रात्रि तक तय की गई है।

आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया है। अभ्यर्थी 22 जून से 24 जून तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य की जेलों में कुल 1,733 कक्षपाल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 1,698 नियमित पद और 35 बैकलॉग पद शामिल हैं।
नियमित पदों में 1,634 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 64 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
गौरतलब है कि कक्षपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में शुरू होनी थी, लेकिन आयु सीमा की कट-ऑफ तिथि को लेकर विवाद होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
अब सरकार और आयोग के नए फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है, जिससे युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.