Jharkhand Latest News Live: गढ़वा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, भीषण गर्मी से मरने की आशंका

Jharkhand Latest News Live: गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके में मंगलवार रात और बुधवार सुबह सैकड़ों चमगादड़ों की दुखद मौत हो गई। लोगों के अनुसार, इन मृतकों की मौत का कारण गर्मी का प्रभाव हो सकता है।
Jharkhand Latest News Live : भीषण गर्मी से मरने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गांवों में चमगादड़ पेड़ पर निवास करते थे। सभी पेड़ सोन नदी के तटीय इलाके में स्थित हैं। बुधवार को, स्थानीय लोगों ने देखा कि कुछ चमगादड़ मर चुके थे और वे पेड़ से नीचे गिरे हुए थे। लोगों का मानना है कि इन चमगादड़ों की मौत गर्मी के कारण हो सकती है।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
Jharkhand Latest News Live : मामले की जांच जारी है
Jharkhand Latest News Live: इस बारे में, प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि गढ़वा के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके में मंगलवार रात और बुधवार सुबह सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई है।
इस मामले की जांच जारी है और किस प्रकार से ये चमगादड़ मरे हैं, यह तय करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। पशु चिकित्सक प्रदीप के अनुसार, प्राथमिक रूप से सभी चमगादड़ों की मौत का कारण गर्मी हो सकता है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्टीकरण किया जा सकेगा- प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
विदित हो कि पिछले कई दिनों से गढ़वा, पलामू समेत पुरे झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है, मंगलवार पलामू प्रमंडल में रिकॉर्ड-तोड़ तापमान दर्ज किया गया। 47 साल बाद, पलामू में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गढ़वा में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें