Jharkhand Lokbhawan उद्यान 15 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला, राज्यपाल ने बढ़ाई अवधि

images - 2026-02-08T182711.438

रांची: राज्य के नागरिकों के बढ़ते उत्साह और सहभागिता को देखते हुए Jharkhand Lokbhawan (लोक भवन, रांची) उद्यान के भ्रमण की अवधि को बढ़ा दिया गया है। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व निर्धारित तिथि में विस्तार करते हुए लोक भवन उद्यान को अब 15 फरवरी 2026 तक आम नागरिकों के लिए खुला रखने का निर्देश दिया है।

पहले यह उद्यान 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आम जनता के लिए खोला गया था। लेकिन नागरिकों की बढ़ती संख्या और सकारात्मक प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल ने इसे आगामी एक सप्ताह के लिए और विस्तारित करने का निर्णय लिया।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand Lokbhawan उद्यान का समय और प्रवेश व्यवस्था

Jharkhand Lokbhawan उद्यान का भ्रमण समय पूर्व की तरह ही रहेगा। नागरिक प्रतिदिन
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे।

उद्यान में प्रवेश के लिए इच्छुक नागरिकों को लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश का समय दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, इसके बाद किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नागरिकों में बढ़ रहा Jharkhand Lokbhawan के प्रति आकर्षण

Jharkhand Lokbhawan उद्यान की सुंदरता, सुव्यवस्थित हरियाली और प्रशासनिक भवन की भव्यता को देखने के लिए लगातार बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी बढ़ते आकर्षण को देखते हुए भ्रमण अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

यह निर्णय राज्य के नागरिकों को Jharkhand Lokbhawan के ऐतिहासिक और प्रशासनिक महत्व को नजदीक से देखने का एक और अवसर प्रदान करेगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें